BREAKING: खौफनाक सुसाइड अटैक! रेलवे ट्रैक के पास विस्फोटकों से भरी कार टकराई, 24 जवानों की मौत… 50 से ज्यादा घायल

पाकिस्तान में फिर हुआ खौफनाक सुसाइड अटैक! सैन्यकर्मियों से भरी ट्रेन के पास धमाका, लाशों से पटा इलाका

Pakistan एक बार फिर भीषण आतंकी हमले से दहल उठा है। बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में रविवार को हुए खतरनाक सुसाइड अटैक ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। चमन फाटक रेलवे स्टेशन के पास सैन्यकर्मियों को लेकर जा रही ट्रेन को निशाना बनाकर किए गए इस विस्फोट में कम से कम 24 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन क्वेटा के चमन पट्टक इलाके में सिग्नल पार कर रही थी, तभी विस्फोटकों से भरी एक कार तेज रफ्तार में आकर ट्रेन के पास टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद इतना जोरदार धमाका हुआ कि पूरा इलाका हिल उठा। धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विस्फोट के बाद चारों तरफ धुआं, चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोग ट्रेन और आसपास की गाड़ियों में फंस गए। धमाका इतना भयानक था कि रेलवे ट्रैक के पास खड़े करीब 10 वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा बलों और राहत टीमों ने पूरे इलाके को घेर लिया। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन शुरुआती जांच में इसे आत्मघाती हमला माना जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं और हमले के पीछे शामिल नेटवर्क की तलाश की जा रही है।

बलूचिस्तान लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले भी यहां सेना, पुलिस और सरकारी ठिकानों को निशाना बनाकर कई बड़े हमले किए जा चुके हैं। लेकिन इस बार रेलवे ट्रैक के पास सैन्यकर्मियों को ले जा रही ट्रेन पर हमला होने से पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Related Articles

close