दुनिया के इस देश में गरीबी इतनी कि देखकर रो पड़ेंगे आप, कीड़े-मकौड़े खाने को मजबूर हैं बच्चे…गरीबी की तस्वीर ने लोगों को झकझोर दिया…

इस देश में भूख का ऐसा खौफनाक सच कि बच्चों को खाना पड़ रहे कीड़े-मकोड़े! वीडियो देखकर कांप उठी दुनिया

दुनिया में जहां एक तरफ लोग लग्जरी लाइफ, महंगे खाने और सुविधाओं की दौड़ में लगे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक ऐसा देश भी है जहां बच्चे सिर्फ जिंदा रहने के लिए कीड़े-मकोड़े खाने को मजबूर हैं। अफ्रीकी देश युगांडा से सामने आई कुछ तस्वीरों और वीडियो ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे भूख मिटाने के लिए कीड़े और मकौड़े खाते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम के एक पेज पर शेयर किए गए हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। वीडियो में नजर आ रही गरीबी और भूख की हालत इतनी दर्दनाक है कि देखने वालों की आंखें नम हो रही हैं।

बताया जा रहा है कि युगांडा में बड़ी आबादी आज भी बेहद गरीबी में जिंदगी काट रही है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां करीब 41 प्रतिशत लोग रोजाना 1.90 डॉलर से भी कम में अपना गुजारा करते हैं। देश की आबादी 4 करोड़ 40 लाख से ज्यादा है, जिसमें आधे से अधिक बच्चे 15 साल से कम उम्र के हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, युगांडा की गरीबी की सबसे बड़ी वजह खेती पर अत्यधिक निर्भरता है। देश के लगभग 73 प्रतिशत लोग कृषि से जुड़े हैं, लेकिन खेती की हालत बेहद खराब है। पुरानी तकनीक, बार-बार आने वाला सूखा और बाढ़ फसलों को तबाह कर देते हैं, जिससे लोगों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो जाता है।

इतना ही नहीं, लंबे समय तक चले गृहयुद्ध ने भी युगांडा को बुरी तरह तोड़ दिया। खासकर उत्तरी युगांडा में लॉर्ड्स रेसिस्टेंस आर्मी के विद्रोह ने लाखों परिवारों को बर्बाद कर दिया। युद्ध खत्म होने के बाद भी वहां के कई इलाके आज तक गरीबी और बदहाली से बाहर नहीं निकल पाए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों ने एक बार फिर दुनिया को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आधुनिकता और विकास के इस दौर में भी धरती पर ऐसे लाखों लोग हैं, जिनके लिए दो वक्त की रोटी आज भी सबसे बड़ा संघर्ष है।

Related Articles

close