‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से मचा ग्लोबल बवाल! PM मोदी की ‘Melody’ ने भी इंटरनेट पर लगाई आग… लोग जानना चाहते थे आखिर मामला क्या है?

भारत में शुरू हुआ मजाक पहुंचा विदेशों तक, Google पर अचानक बढ़ी सर्चिंग…

इंटरनेशनल डेस्क। भारत में सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो शब्द अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ और ‘Melody’ ने इंटरनेट पर ऐसा तूफान मचाया कि विदेशों में भी लोग इन्हें गूगल पर सर्च करने लगे। Google Trends के आंकड़ों ने इस ट्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

बताया जा रहा है कि ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की शुरुआत भारत में राजनीतिक व्यंग्य और सोशल मीडिया मीम्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते यह शब्द इतना वायरल हो गया कि इसकी गूंज विदेशों तक पहुंच गई। Google Trends के मुताबिक UAE, नेपाल, कतर और कुवैत में इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल मीम्स, राजनीतिक तंज और बहसों ने ‘Cockroach Janata Party’ को अचानक इंटरनेशनल ट्रेंड बना दिया। माना जा रहा है कि इन देशों में रहने वाली बड़ी भारतीय आबादी और भारतीय राजनीति में लोगों की दिलचस्पी इसकी बड़ी वजह बनी।

इधर ‘Melody’ शब्द ने भी इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इसकी वजह बनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि पीएम मोदी ने मेलोनी को ‘Melody’ टॉफी गिफ्ट की, जिसके बाद मीम्स और मजाकों की बाढ़ आ गई।

कुछ ही घंटों में ‘Melody’ गूगल ट्रेंड्स में तेजी से ऊपर पहुंच गई। दिलचस्प बात यह रही कि तंजानिया में इस शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। हालांकि वहां ‘Melody’ को लोकप्रिय गायक Jay Melody से जोड़कर भी देखा जा रहा है। इसके अलावा म्यांमार, स्लोवाकिया और केन्या में भी यह शब्द तेजी से ट्रेंड करता रहा।

इन दोनों ट्रेंड्स ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया में कोई भी मजाक, मीम या राजनीतिक व्यंग्य कुछ ही घंटों में ग्लोबल चर्चा बन सकता है। एक तरफ राजनीतिक तंज था, तो दूसरी तरफ एक साधारण टॉफी… लेकिन दोनों ने दुनियाभर के इंटरनेट यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Related Articles

close