गर्मियों की जिद्दी टैनिंग से सिर्फ 10 मिनट में पाएं छुटकारा…किचन की इस जादुई चीज से लौट आएगा चेहरे का खोया निखार

Get rid of stubborn summer tan in just 10 minutes... This magical kitchen ingredient will restore your face's lost glow.

Summer Skincare Tips: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और गर्म हवाएं त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं. ऐसे मौसम में टैनिंग होना एक आम समस्या है. कई लोग चेहरे की रंगत वापस पाने के लिए महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स या पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं. हालांकि, घर की रसोई में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें भी स्किन की देखभाल में मदद कर सकती हैं. ये घरेलू उपाय त्वचा को ताजगी देने के साथ चेहरे का ग्लो बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं.

दही और शहद का इस्तेमाल करें

  • दही त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
  • इसमें पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड स्किन की गंदगी और डेड सेल्स को हटाने में मदद कर सकता है.
  • वहीं शहद त्वचा को नमी देने का काम करता है, जिससे चेहरा मुलायम बना रहता है.
  • दही और शहद को मिलाकर चेहरे पर लगाने से स्किन फ्रेश और चमकदार दिखाई दे सकती है.

पपीते का फेस पैक बनाएं

  • पका हुआ पपीता भी स्किन केयर में उपयोगी माना जाता है.
  • इसमें मौजूद पपेन एंजाइम त्वचा की मृत कोशिकाओं को साफ करने में मदद करता है.
  • पपीते को अच्छी तरह मैश करके चेहरे पर लगाने से स्किन साफ और हेल्दी नजर आ सकती है.
  • नियमित इस्तेमाल से चेहरे की चमक बढ़ने में मदद मिल सकती है.

बेसन और हल्दी का उबटन बनाएं

बेसन और हल्दी का उबटन लंबे समय से घरेलू स्किन केयर का हिस्सा रहा है. बेसन त्वचा की सफाई करने और हल्का एक्सफोलिएशन करने में मदद करता है. वहीं हल्दी में मौजूद गुण स्किन को निखारने और टैनिंग कम करने में सहायक माने जाते हैं. इसका पैक तैयार करने के लिए बेसन और हल्दी में थोड़ा दूध या गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है.

किन बातों का ध्यान रखें?

  • घरेलू उपाय अपनाने से पहले कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए.
  • किसी भी चीज को सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि एलर्जी या जलन की संभावना से बचा जा सके.
  • अगर स्किन पर किसी तरह की परेशानी महसूस हो तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें.

Related Articles

close