आधी रात, प्यार और मौत… बाउंसर गर्लफ्रेंड ने ऐसे खत्म कर दी प्रेम कहानी, वजह जानकर रह जाएंगे सन्न

“घर ले चलो…” इसी बात पर भड़की प्रेमिका, दुपट्टे से घोंट दिया बॉयफ्रेंड का गला

कुशीनगर। प्यार, भरोसा और साथ निभाने के वादों के बीच एक ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मेले में साथ काम करने वाले प्रेमी-प्रेमिका की कहानी अचानक खूनी मोड़ पर खत्म हो गई। आरोप है कि बाउंसर का काम करने वाली प्रेमिका ने आधी रात अपने ही बॉयफ्रेंड का गला घोंटकर हत्या कर दी।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जो बातें सामने आईं, उसने इस प्रेम कहानी को और रहस्यमय बना दिया है।

जानकारी के मुताबिक, पिपरा अगरवा मुस्तकीम निवासी शैलेष शुक्ल की मुलाकात करीब पांच साल पहले गाजियाबाद के अहिरवार गोविंदपुर बापू धाम की रहने वाली तलाकशुदा आरती से हुई थी। दोनों एक मेले में काम करते थे। आरती बाउंसर की नौकरी करती थी, जबकि शैलेष जलपरी ऑपरेटर का काम करता था। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई, फिर दोस्ती प्यार में बदल गई।

बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से साथ रह रहे थे और मेले में ही ज्यादातर समय साथ बिताते थे। लेकिन इसी रिश्ते के भीतर धीरे-धीरे विवाद भी बढ़ने लगा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाली रात करीब 11 बजे दोनों कस्बे में घूमते हुए दिखाई दिए थे। पूछताछ में सब सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद ऐसा हुआ जिसने सबको चौंका दिया।

जांच में सामने आया है कि आरती लगातार शैलेष पर उसे अपने घर ले जाने का दबाव बना रही थी। वह रिश्ते को खुलकर स्वीकार करने की बात कहती थी। आरोप है कि शैलेष इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच देर रात तीखी बहस हुई।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरती ने दुपट्टे से शैलेष का गला कस दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका अक्सर अंतरंग वीडियो वायरल करने की धमकी भी देती थी, जिससे दोनों के रिश्ते में तनाव बढ़ गया था।

एक वक्त जो रिश्ता प्यार की मिसाल माना जा रहा था, वही अब हत्या की खौफनाक कहानी बन चुका है। पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

अब सवाल यही है कि क्या यह हत्या अचानक गुस्से में हुई या फिर इसके पीछे पहले से कोई खतरनाक साजिश पल रही थी?

Related Articles

close