Tamil Nadu Cabinet Expansion: विजय सरकार का बड़ा दांव, 23 नए मंत्रियों की एंट्री से बदला सत्ता का समीकरण, 59 साल बाद कांग्रेस की वापसी

चेन्नई राजभवन में शपथ समारोह के दौरान दिखी नई ताकत, सहयोगी दलों को साधने की कोशिश तेज

चेन्नई। Tamil Nadu Cabinet Expansion: तमिलनाडु की राजनीति में गुरुवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय की सरकार ने मंत्रिमंडल का बड़ा विस्तार कर दिया। राजभवन में आयोजित शपथ समारोह में 23 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस विस्तार के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि करीब 59 वर्षों बाद कांग्रेस को तमिलनाडु सरकार में मंत्री पद मिला है। इसे आने वाले समय में दक्षिण भारतीय राजनीति के बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

Tamil Nadu Cabinet Expansion:विजय सरकार ने बढ़ाई ताकत

गिंडी स्थित राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल Rajendra Vishwanath Arlekar ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें टीवीके पार्टी के 21 और कांग्रेस के 2 विधायक शामिल हैं। इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री Joseph Vijay के मंत्रिमंडल में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 32 हो गई है।

सबसे पहले तूतीकोरिन विधायक और विजय के करीबी माने जाने वाले श्रीनाथ ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विजयलक्ष्मी, विनोद, राजीव, रंजीतकुमार, विजय बालाजी, विश्वनाथन और राजेश कुमार समेत अन्य नेताओं को मंत्री बनाया गया।

Tamil Nadu Cabinet Expansion:59 साल बाद कांग्रेस की सत्ता में एंट्री

तमिलनाडु की राजनीति में यह पल बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि करीब छह दशक बाद कांग्रेस के विधायकों को राज्य सरकार में मंत्री पद मिला है। कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और विश्वनाथन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। राजनीतिक जानकार इसे विजय सरकार की बड़ी रणनीति मान रहे हैं, जिससे सहयोगी दलों को मजबूत संदेश देने की कोशिश की गई है।

महिलाओं और दलित नेताओं को भी जगह

विजय सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति समुदाय के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है, वहीं सात महिला नेताओं को भी मंत्री बनाया गया है। इनमें विजयलक्ष्मी, कमली और जगदीस्वरी जैसे नाम शामिल हैं।

Tamil Nadu Cabinet Expansion:पहली बार चुनाव लड़कर सत्ता तक पहुंची TVK

गौरतलब है कि Tamilaga Vettri Kazhagam ने इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ते हुए 108 सीटें जीतकर तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनने का रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद कांग्रेस, वाम दलों, वीसीके और आईयूएमएल जैसे सहयोगी दलों के समर्थन से सरकार बनाई गई।

मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस समय उनके साथ 9 मंत्रियों ने पदभार संभाला था। अब दूसरे बड़े विस्तार के बाद सरकार और मजबूत दिखाई दे रही है।

अगले विस्तार पर भी टिकी नजर

हालांकि सहयोगी दल आईयूएमएल और वीसीके को अभी मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। दोनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं। माना जा रहा है कि अगले मंत्रिमंडल विस्तार में इन दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। इसी वजह से राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि विजय सरकार अभी और बड़े फैसले ले सकती है।

Related Articles

close