ब्रेकिंग: जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहला, अब तक 16 लोगों की गयी जान, कईयों की हालत गंभीर, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम
Breaking: Massive Explosion Rocks Entire Area; 16 Dead So Far, Many in Critical Condition; Police and Administrative Teams at the Scene.

Big Accident News। अब से कुछ देर पहले हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। जोरदार धमाके में अब तक 16 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई अन्य लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। पूरी घटना तमिलनाडू के विरुधुनगर जिले की है, जहां में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया।

कट्टनारपट्टी इलाके में हुआ विस्फोट
विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में स्थित एक क्रैकर यूनिट में हुआ। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि उसने आसपास की चार यूनिट्स को भी अपनी चपेट में ले लिया।धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री के आसपास स्थित इमारतों में भी दरारें आ गईं और कई संरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।
अफरा-तफरी का माहौल, तेजी से चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना के बाद चारों ओर धुआं और मलबा फैल गया, जिससे कुछ समय के लिए हालात बेहद भयावह हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं।कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना में घायल हुए 6 लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कई घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।हालांकि विस्फोट के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई हो सकती है। पटाखा निर्माण के दौरान ज्वलनशील सामग्री के कारण इस तरह के हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है।
प्रशासन ने दिए जांच के आदेश
प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की गहराई से जांच की जाएगी और यदि किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की ओर से राहत और मुआवजे की घोषणा किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।









