जमशेदपुर: शिक्षक संघ की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने का संकल्प, शिक्षकों की मांगों को लेकर रणनीति पर चर्चा
Jamshedpur: Major Teachers' Association Meeting; Pledge to Strengthen the Organization; Strategy Discussed Regarding Teachers' Demands.

जमशेदपुर। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहरी संसाधन केंद्र, जमशेदपुर में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष-सचिव और बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, शिक्षक हितों के मुद्दों पर चर्चा और भविष्य की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ शिक्षक प्रतिनिधि, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश सलाहकार समिति सदस्य Sunil Kumar उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित पदाधिकारियों और 2004 बैच के शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया। शिक्षा और शिक्षक हित में उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान, ईमानदारी और सक्रियता को देखते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने फूल-मालाओं से भी उनका अभिनंदन किया।

विशेष रूप से 2004 बैच के शिक्षकों ने 22 दिसंबर 2003 से परिकल्पित तिथि के आधार पर वरीयता लाभ दिलाने में उनकी भूमिका की सराहना की। शिक्षकों का कहना था कि इस आदेश को लागू कराने में सुनील कुमार की पहल और संघर्ष निर्णायक साबित हुआ, जिससे हजारों शिक्षकों को लाभ मिला।
बैठक को जिला महासचिव सरोज कुमार लेंका, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता संजय कुमार, मुसाबनी से मोहम्मद सुलेमान और विवेकानंद दास, घाटशिला से रंजीत घोष, जमशेदपुर से आशुतोष कुमार, श्रीमती बूटा अर्चना और सरोज कुमार, पोटका से मोहम्मद शहाबुद्दीन और दिलीप कुमार प्रसाद, पटमदा से शैलेंद्र कुमार और राजेश मिश्रा, बोड़ाम से राजीव रंजन पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील कुमार यादव और पूर्व जिला कोषाध्यक्ष कमलेश्वर कुमार सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने एक स्वर में Sunil Kumar के नेतृत्व, उनकी प्रतिबद्धता और शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने संगठन की एकता बनाए रखने और उसे और अधिक मजबूत करने का संकल्प भी दोहराया। कई वक्ताओं ने यह भी कहा कि पूर्वी सिंहभूम के शिक्षक सुनील कुमार को प्रदेश स्तर पर संघ के शीर्ष पद पर देखना चाहते हैं।
अपने संबोधन में सुनील कुमार ने सभी पदाधिकारियों और शिक्षकों से संगठन के प्रति आस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिक्षकों की विभागीय और सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए संघ हरसंभव प्रयास करेगा। उन्होंने मिले सम्मान के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी शिक्षक हितों के लिए लगातार संघर्ष करने की प्रतिबद्धता जताई।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे, जिनमें अनिल कुमार प्रसाद, अजम्बर सिंह सरदार, भूरका वयार बेसरा, माधिया सोरेन, संजय कुमार केसरी, अरुण कुमार झा, दिलीप कुमार प्रसाद, ओम प्रकाश सिंह, मधुसूदन, अशोक शीट, जितेंद्र कुमार सिंह, अरुण कुमार ठाकुर, अनिल राय, बासेत मार्डी, मातला मुर्मू, रविंद्र बारिक, मोहम्मद मतीन अंसारी, मोहम्मद अख्तर हुसैन, मुजफ्फर जमाली, शेफाली महतो और आलोक कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।









