Himachal Rainfall Alert : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से तबाही की खबरें आ रही है। बीते 24 घंटों में 30 से ज्यादा फ्लैश फ्लड रिपोर्ट हुए हैं। इन घटनाओं में 6 लोगों की मौत की खबर है और 15 लापता बताए जा रहे हैं। फिलहाल राज्य सरकार ने हिमाचल आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं से राज्य की यात्रा न करने की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है। शिमला में भी मुसलाधार बारिश जारी है। कांगड़ा ,चंबा ,मंडी में बारिश का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश से मंडी में एक मकान ढहने से 7 लोगों के दबे होने की सूचना है। दो लोगों की बॉडीज रिकवर हुई है। कांगड़ा में अंग्रेजों के वक्त की एक रेल लाइन का चक्की ब्रिज भी टूट गया है। चंबा में भी कई जगह भूस्खलन की खबरें हैं। राज्य में 30 से ज्यादा जगह पर नुकसान की रिपोर्ट है।

हिमाचल प्रदेश में भू स्खलन

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने बताया कि राज्य में अब तक मानसून सीजन में 225 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राज्य की 336 छोटी-बड़ी सड़कें भारी बारिश के बाद बंद हो गई है। 1525 ट्रांसफॉमर्स भी बंद है। स्थिति पर सरकार ने पूरी तरह से नजर बना कर रखी है । सभी जिला प्रशासन को प्रभावित जगहों पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

ओंकार शर्मा ने बताया कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश हो रही है। कांगड़ा में सबसे ज्यादा 330 और 346 मिलीमीटर की बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में अगले तीन से चार दिन भारी बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...