पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जल्द ही दादा बनने वाले हैं। इनके घर नए साल में एक नई खुशियां आने वाली है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री मां बनने वाली हैं। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री दिल्ली में चिकित्सकों की देखरेख में हैं। फरवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च में नयी सूचना मिलने की संभावना है। 31 दिसंबर को सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

वहीं दूसरी ओर विश्वस्थ सूत्रों के अनुसार किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर ऑपरेशन के बाद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। वर्तमान में वे अस्पताल के समीप ही किराए का फ्लैट लेकर उसमें रह रहे हैं। उनके साथ लालू प्रसाद की पत्नी व पूर्व सीएम राबड़ी देवी, सांसद व पुत्री डॉ. मीसा भारती व उनके पति भी हैं। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद लालू प्रसाद के मार्च के बाद भारत वापसी की संभावना है।

इन दिनों राजश्री दिल्ली में डॉक्टर की देखरेख में हैं। फ़रवरी के अंतिम सप्ताह या मार्च के शुरुआती दिनों में यह नई सूचना सुनने को मिल सकती है। 9 दिसंबर 2021 को तेजस्वी यादव और राजश्री यादव की शादी हुई थी। दोनों ने दिल्ली में अपनी शादी रचाई थी। हालंकि, शादी से पहले राजश्री यादव का नाम रेचल था। लेकिन, तेजस्वी से शादी के बाद लालू यादव और राबड़ी यादव ने उन्हें नया नाम दिया। अब उन्हें राजश्री यादव के नाम से जाना जाता है। जानकारी हो कि, तेजस्वी यादव अपनी पत्नी राजश्री यादव को अपना लेडी लक मानते हैं। पत्नी के आने के बाद से उनकी ज़िंदगी पूरी तरह बदल गई। शादी के कुछ ही महीने बाद तेजस्वी यादव विपक्ष से सरकार में आ गए थे और उन्हें नेता प्रतिपक्ष से उपमुख्यमंत्री की कुर्सी मिल गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...