पीएम मोदी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की पूजा-अर्चना

वाराणसी, 29 April 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी दौरे पर हैं जहां उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे हैं जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने पूजा की। काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद वे शहर में एक मेगा रोड शो करेंगे।प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए श्रद्धालु और समर्थक ”हर हर महादेव” और ”जय श्री राम” के जयकारे लगाते नजर आए। प्रधानमंत्री ने भी हाथ जोड़कर और हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया।
वाराणसी में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार से गुजरते हुए पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे यहां से पूजा करने के बाद पीएम मोदी गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए हरदोई जाएंगे। पीएम मोदी जब मंदिर परिसर में दाखिल हुए तब पूरे मंदिर में वेदमंत्र गूंज रहे थे। इस दौरान कई पुजारी लाइन में खड़े होकर डमरू वादन कर रहे थे। पीएम मोदी ने स्वागत करने वाले पुजारियों के प्रति आभार जताया।









