क्लेम के लिए दिनों का इंतजार खत्म होने वाला! मोबाइल से UPI PIN डालते ही खाते में आ सकता है PF का पैसा

PF का पैसा अब मिनटों में खाते में? EPFO की सीक्रेट टेस्टिंग पूरी, UPI से निकासी का नया सिस्टम मचा सकता है बड़ा धमाका

अगर आप प्राइवेट नौकरी करते हैं और हर महीने आपकी सैलरी से PF कटता है, तो आने वाले समय में आपको बड़ी राहत मिल सकती है। अब PF का पैसा निकालने के लिए लंबा इंतजार, ऑफिस के चक्कर और क्लेम प्रोसेस की झंझट खत्म हो सकती है।

दरअसल, Employees’ Provident Fund Organisation यानी EPFO जल्द ऐसा सिस्टम लाने जा रहा है, जिसमें कर्मचारी UPI के जरिए सीधे अपने बैंक खाते में PF का पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।

सबसे बड़ी बात यह है कि इस नए सिस्टम की टेस्टिंग पूरी हो चुकी है और अब सिर्फ अंतिम मंजूरी का इंतजार बताया जा रहा है।

मोबाइल से PF निकासी… बस कुछ स्टेप और पैसा खाते में!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई सुविधा लागू होने के बाद EPFO सब्सक्राइबर्स को PF निकालने के लिए कई दिनों तक क्लेम अप्रूवल का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

यूजर्स UMANG ऐप या EPFO वेबसाइट के जरिए UPI ऑप्शन चुनकर पैसा सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकेंगे।

कैसे काम कर सकता है नया सिस्टम?

हालांकि सरकार ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सामने आई जानकारी के अनुसार संभावित प्रोसेस कुछ इस तरह हो सकता है—

  • सबसे पहले यूजर को UMANG ऐप या EPFO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
  • इसके बाद जरूरी डिटेल्स भरनी होंगी।
  • फिर निकासी के लिए UPI का विकल्प दिखाई देगा।
  • UPI विकल्प चुनने के बाद लिंक्ड UPI ID से प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
  • ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए यूजर को अपना UPI PIN डालना होगा।
  • सफल वेरिफिकेशन के बाद PF की तय राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जा सकेगी।

बताया जा रहा है कि EPF खाते की कुछ राशि सुरक्षा कारणों से फ्रीज रह सकती है, जबकि बाकी हिस्सा निकासी के लिए उपलब्ध होगा।

ATM से भी निकल सकता है PF का पैसा!

सूत्रों के मुताबिक, EPFO भविष्य में ATM के जरिए PF निकासी की सुविधा पर भी काम कर रहा है। यानी आने वाले समय में PF अकाउंट लगभग बैंक अकाउंट जैसी सुविधा देने लग सकता है।

WhatsApp पर भी मिलेगा PF अपडेट

सिर्फ UPI ही नहीं, EPFO अपने करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए WhatsApp आधारित सेवाएं शुरू करने की तैयारी भी कर रहा है।

अगर यह फीचर लॉन्च हुआ, तो कर्मचारी WhatsApp पर ही—

  • PF बैलेंस चेक
  • पिछले ट्रांजैक्शन देखना
  • क्लेम स्टेटस ट्रैक करना
  • आधार और बैंक लिंकिंग से जुड़ी मदद

जैसी सुविधाएं हासिल कर सकेंगे।

7 करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव

Employees’ Provident Fund Organisation फिलहाल बैकएंड सॉफ्टवेयर और ऑपरेशनल इंटीग्रेशन पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि सिस्टम पूरी तरह तैयार होते ही देश के 7 करोड़ से ज्यादा EPFO सब्सक्राइबर्स को इसका फायदा मिल सकता है।

अगर यह सुविधा शुरू होती है, तो PF निकासी का पूरा तरीका बदल जाएगा और कर्मचारियों को अपने ही पैसे के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Related Articles

close