सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को मिलेगा 2 लाख मुआवजा, मिली मंजूरी

रांची : सड़क हादसे में मृतक के आश्रितों को दो लाख रुपये की मुआवजा मिलेंगे. इसको लेकर रांची डीसी ने भुगतान करने की स्वीकृति दी है. डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने राज्य विशिष्ट स्थानीय आपदा के तहत सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रित को क्षतिपूर्ति मुआवजा अनुदान की स्वीकृति दी है.

आवेदिका सोनी साहु जो रांची के सिल्ली के रहने वाली है, उसके पति रमेश कुमार साहू की मौत सड़क हादसे में 19 जून 2022 को हो गई थी. इस मामले में जिला प्रशासन से मदद के लिए मृतक के पत्नी ने आवेदन दिया था. अंचल अधिकारी, सिल्ली की अनुशंसा के बाद मृतक रमेश कुमार साहु के पत्नी सोनी साहु को मुआवजा की भुगतान के लिए स्वीकृति दी गई है.

Related Articles

close