चुनावी माहौल के बाद बड़ा झटका : एलपीजी सिलेंडर के दामों में भारी बदलाव, कारोबारियों पर बढ़ा दबाव

Major Blow Following the Election Season: Massive Changes in LPG Cylinder Prices, Mounting Pressure on Businesses

रांची सहित पूरे झारखंड में चुनावी प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा बदलाव कर दिया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर व्यावसायिक उपभोक्ताओं पर देखने को मिल रहा है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में सीधे ₹994 की बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी नई कीमत ₹2256.50 से बढ़कर ₹3250.50 हो गई है, जिससे कारोबार जगत में हलचल तेज हो गई है।

होटल, रेस्टोरेंट और संस्थानों की लागत पर सीधा असर
इसी तरह 19 किलो के एक्स्ट्रा फास्ट कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी समान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले यह सिलेंडर ₹2279 में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹3273 हो गई है। इस फैसले का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, बैंक्वेट हॉल और अन्य व्यावसायिक संस्थानों की परिचालन लागत पर पड़ेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में इन सेवाओं के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

घरेलू उपभोक्ताओं को राहत, लेकिन छोटे सिलेंडर हुए महंगे
राहत की बात यह है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पहले की तरह ₹970.50 में ही उपलब्ध रहेगा। हालांकि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। नए कनेक्शन की कीमत ₹1541 से बढ़कर ₹1803 हो गई है, जबकि रिफिल के लिए अब ₹597 की जगह ₹859 चुकाने होंगे। नई दरें शुक्रवार से लागू हो चुकी हैं, जिसका असर धीरे-धीरे बाजार और सेवाओं की लागत पर दिखाई देने लगेगा।

Related Articles

close