DEOGHAR AIRPORT: आज से शुरू हो रही है INDIGO 6E की देवघर से नई उड़ान सेवा, सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी जानकारी…

देवघर । झारखंड के बहुचर्चित देवघर एयरपोर्ट से 26 मार्च से पटना के लिए विमान सेवा शुरू हो जाएगी। लंबे समय से देवघर वासी को इस विमान सेवा का इंतजार था। इसकी जानकारी गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर दी। सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा की ये प्रधानमंत्री मोदी की देन है।

आपको बता दे की देवघर एयरपोर्ट से विमान सेवा परिचालन के बाद से ही किसी न किसी कारण चर्चा में रहा है और मामला हाईकोर्ट तक भी जा पहुंचा था। अपने इलाज और व्यवसायिक कामों के कारण काफी संख्या में पटना की यात्रा करते है। विमान सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय की भी बचत होगी।

Related Articles

close