झारखंड: कुल्हाड़ी, हथौड़ा और मर्डर… पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे का कत्ल और घर में ही कातिल….दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी…

रिटायरमेंट के बाद भविष्य की चिंता बनी सनक, कुल्हाड़ी और हथौड़े से पूरे परिवार को खत्म कर दिया

झारखंड : झारखंड के जमशेदपुर से एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया। यहां एक रिटायर्ड कर्मचारी ने अपने ही परिवार को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पिता ने पत्नी, तीन महीने की गर्भवती बेटी और बेटे की कुल्हाड़ी और हथौड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद वह फरार नहीं हुआ, बल्कि खून से सने घर में ही बैठा रहा।

यह सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित एग्रिको रोड नंबर-2 के क्वार्टर एल-5/13 में हुआ। आरोपी की पहचान टाटा स्टील से हाल ही में रिटायर हुए 60 वर्षीय रवींद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई है।

मृतकों में उनकी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटा रविशेक सिंह (30) और तीन माह की गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह (32) शामिल हैं। सुप्रिया की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। सोमवार सुबह करीब 6 बजे आरोपी ने एक-एक कर परिवार के तीनों सदस्यों पर धारदार हथियार और हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Read More:- कुल्हाड़ी, हथौड़ा और मर्डर… पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे का कत्ल और घर में ही कातिल….दिल दहला देगी 61 साल के कातिल की खौफनाक कहानी…

घटना के बाद जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को शक हुआ। जैसे ही लोग अंदर पहुंचे, वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। पूरे घर में खून फैला था। बेटा और बेटी अलग-अलग कमरों में मृत पड़े थे, जबकि पत्नी का शव रसोई में खून से लथपथ मिला।

सूचना मिलते ही सिद्धगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को वहीं से गिरफ्तार कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिटायरमेंट के बाद रवींद्र सिंह गहरे मानसिक तनाव में थे। परिवार के लोगों के मुताबिक वह भविष्य को लेकर बेहद परेशान रहते थे। उन्हें लगातार यह डर सता रहा था कि उनके बाद परिवार की देखभाल कौन करेगा। वे घर बनाना चाहते थे और बेटे की शादी को लेकर भी चिंता में रहते थे।

आरोपी की बड़ी बेटी प्रिया, जो दिल्ली में रहती है, घटना की खबर मिलते ही जमशेदपुर पहुंची। उसने बताया कि पिछले दो महीनों में पिता का वजन करीब 10 किलो तक कम हो गया था और दो दिन पहले ही उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया था।

पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या की कोशिश भी की थी। सिटी एसपी ललित कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर था और इसी मानसिक विकृति के चलते उसने पूरे परिवार को खत्म कर दिया।

फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर मानसिक तनाव और अकेलेपन के खतरनाक असर को बेहद भयावह तरीके से सामने ला दिया है।

Read More:- ये वो दूल्हा नहीं है…इससे शादी नहीं करनी ! इंस्टाग्राम पर शुरू हुई प्रेम कहानी में आया खौफनाक ट्विस्ट, असली दूल्हा गायब, बारात में पहुंच गया दूसरा युवक

Related Articles

close