झारखंड के आकाश जैन अब NTA में करायेंगे मेडिकल व इंजीनियरिंग की परीक्षा, सरकार ने ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया, 2013 बैच के IRS अफसर….

Akash Jain of Jharkhand will now conduct medical and engineering exams under the National Testing Agency (NTA). He has been appointed Joint Director by the government. He is a 2013 batch IRS officer.

हजारीबाग के रहने वाले वर्ष 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी आकाश जैन को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद जिले में गर्व और खुशी का माहौल है। आकाश जैन अब देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं के संचालन से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालेंगे।
________________________________________

IRS Akash Jain : झारखंड के रहने वाले IRS आकाश जैन के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गयी है। आकाश जैन को देश के मेडिकल व इंजीनियरिंग की परीक्षा कराने वाली सर्वोच्च संस्था NTA का ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। आकाश जैन झारखंड के हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। शहर के झंडा चौक निवासी और वर्ष 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी आकाश जैन को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है।

केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति द्वारा जारी आदेश के बाद पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आकाश जैन को प्रतिनियुक्ति पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक सेवा में उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए उन्हें यह पद दिया गया है। उनकी नियुक्ति को न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

आपको बता दें कि आकाश जैन ने वर्ष 2013 में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय राजस्व सेवा में स्थान प्राप्त किया था। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर देश की महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियों तक पहुंचने की उनकी यात्रा अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

हजारीबाग के झंडा चौक जैसे सामान्य क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचना जिले के युवाओं के लिए एक सकारात्मक संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आकाश जैन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। प्रशासनिक हलकों में आकाश जैन अपनी सादगी, ईमानदारी और कार्यकुशलता के लिए पहचाने जाते हैं।

विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाया है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जैसी महत्वपूर्ण संस्था में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देश की प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करती है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET, इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC-NET और केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा CUET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं इसी संस्था के माध्यम से आयोजित होती हैं।

हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, सुरक्षा और बेहतर संचालन को लेकर लगातार चर्चा होती रही है। ऐसे समय में अनुभवी और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रशासनिक विशेषज्ञों का कहना है कि आकाश जैन जैसे अधिकारियों की नियुक्ति से परीक्षा प्रणाली को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।हजारीबाग जिले के लोगों ने आकाश जैन की इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।

Related Articles

close