दरिंदगी की हद पार! 48 घंटे में 2 महिलाओं से रेप और एक का मर्डर..19 साल का आरोपी छोड़ता गया मौत के निशान…
पहले रेप, फिर राजधानी में दुष्कर्म के बाद हत्या—पूर्व नौकर की सनसनीखेज करतूत से दहली पुलिस

New Delhi में हुए एक दिल दहला देने वाले हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी के साथ रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने 19 साल के आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
चौंकाने वाली बात यह है कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इस वारदात से कुछ ही घंटे पहले Alwar में भी एक महिला के साथ रेप किया था। इस तरह महज 48 घंटे में आरोपी ने दो महिलाओं को निशाना बनाया, जिनमें एक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली 22 वर्षीय युवती, जो इंजीनियरिंग ग्रेजुएट थी और UPSC की तैयारी कर रही थी, अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया और फिर मोबाइल चार्जर केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
पहले अलवर में वारदात, फिर दिल्ली में खून
जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी राहुल, जो पहले पीड़िता के परिवार में घरेलू नौकर रह चुका था, दिल्ली आने से पहले अलवर में अपने गांव गया था। वहां उसने अपने परिचित परिवार की एक महिला के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि वह महिला उसके दोस्त की पत्नी थी और आरोपी उस परिवार को पहले से जानता था।
क्यों बना हैवान?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। उस पर आरोप था कि वह अन्य नौकरों से पैसे उधार लेकर वापस नहीं करता था।
संभावना जताई जा रही है कि नौकरी से निकाले जाने के बाद उसके मन में रंजिश पैदा हुई, जिसने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया। हालांकि, पुलिस अभी इस एंगल की गहराई से जांच कर रही है।
गिरफ्तारी और जांच जारी
आरोपी को Dwarka के एक होटल से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और उसके आपराधिक इरादों, मानसिक स्थिति और संभावित अन्य वारदातों की जांच कर रही है।
कई सवाल अब भी बाकी
यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक खतरनाक आपराधिक पैटर्न की ओर इशारा करता है। क्या यह सब सुनियोजित था या अचानक भड़की हिंसक प्रवृत्ति का नतीजा? क्या इसके पीछे सिर्फ बदले की भावना थी या कुछ और?
इन सभी सवालों के जवाब अब पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे, लेकिन फिलहाल इस घटना ने दिल्ली से लेकर अलवर तक डर और सनसनी का माहौल जरूर बना दिया है।









