शिक्षक रंगरेलियां मनाते पकड़ाया: कार में गर्लफ्रेंड के साथ आधी रात बना रहा था संबंध, लोगों ने बना लिया VIDEO, वायरल हुए वीडियो पर शिक्षक की हुई छुट्टी

Teacher News : शिक्षक को कार में रंगरेलियां मनाते रंगे हाथों धर लिया गया। कॉलेज की एक छात्रा के साथ शिक्षक कार में संबंध बना रहा था, उसी दौरान ग्रामीणों की नजर कार पर पड़ गयी। ग्रामीणों ने शिक्षक और उसकी प्रेमिका का VIDEO बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया। वायरल VIDEO पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। सुरेश जायसवाल बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षक है।

पूरा मामला छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले की है, जहां लेज की एक छात्रा के साथ स्कूल टीचर आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया है। दोनों जंगल किनारे कार में आपत्तिजनक हाल मं थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

वायरल वीडियो में युवक लड़की को चेहरा दिखाने कहते रहे। उसे कार से बाहर निकलने के लिए कहा। लड़की वीडियो बनाने का विरोध करती रही। सामने आए वीडियो में टीचर ने मामले को दबाने पैसे भी ऑफर किए।इस मामले में शिकायत पर सरगुजा DEO ने टीचर को स्कूल से हटा दिया है। उसे उदयपुर बीईओ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए टीम बनाई गई है।

शिक्षक बतौली के स्वामी आत्मानंद स्कूल में पदस्थ है। रात 1 बजे के बीच टीचर की कार जंगल के किनारे खड़ी थी। इस दौरान कुछ युवकों ने कार को खड़े देखा जिसके बाद वह गाड़ी के पास पहुंचे। उन्होंने गाड़ी में देखा तो टीचर और छात्रा आपत्तिजनक हालत में थे। उन्होंने इसका वीडियो बना लिया।जिसके बाद टीचर ने युवाओं को पैसे देकर मामले को दबाने की बात कही। लेकिन युवाओं की बात नहीं सुनी। टीचर की गाड़ी में गाड़ी में प्रदेश उपाध्यक्ष, स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक और कर्मचारी संघ का बोर्ड भी लगा था।

हालांकि इस दौरान छात्रा वीडियो बनाने का विरोध करती रही और उसने अपना चेहरा ढक लिया। गाड़ी की पिछली सीट पर टीचर छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में था। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया है। इस टीम में बीईओ बतौली, बीईओ सीतापुर और सेदम हाई स्कूल के प्राचार्य को शामिल किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close