झारखंड- कर्मचारियों का नियमितिकरण का फैसला: शिक्षक भर्ती, नियमितिकरण, पेंशन, बीडीओ बर्खास्त, सहित पढ़िये कैबिनेट के सभी 16 फैसले …बस एक क्लिक में…

Jharkhand- Decision on regularization of employees: Read all 16 decisions of the cabinet including teacher recruitment, regularization, pension, BDO dismissal... in just one click...

रांची। हेमंत कैबिनेट की बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये। खासकर कर्मचारियों के नियमितिकरण, पेंशन और बर्खास्तगी सहित 16 फैसलों पर मुहर लगायी गयी। झारखंड हाई कोर्ट के द्वारा पारित आदेश अनुसार 6 कर्मियों की सेवा नियमितिकरण करने की स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं कैबिनेट ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की समुचित व्यवस्था प्रदान करने की कोशिश की गई है। इसके लिए राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 20825 पद एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 29175 पद सवीकृत किए गए हैं।

कुल 50000 स्वीकृत पदों में से इंटरमीडिएट स्तरीय विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 2399 पद एवं स्नातक स्तरीय विशेष प्रशिक्षित सहायक आचार्य के 1052 पद यानी कुल 3451 पद की स्वीकृति प्रदान की गई। मनरेगा योजना में गड़बड़ी करने के आरोप में निलंबित लातेहार के मनिका के तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी साधना जयपुरियार की सेवा बर्खास्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

पढ़िये सभी फैसले एक साथ…

 

 

 

Related Articles