रामगढ़ : भीषण सड़क हादसे में दो साल की मासूम समेत 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

रामगढ़ : जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर में बुधवार की अहले सुबह 3:30 बजे के लगभग एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई. जिसमें तीन लोगों की मौत और चार लोगों के गंभीर होने की बात सामने आयी है. जानकारी के अनुसार रामगढ़ के चेटर गांव के लोग नये वर्ष में घूमने के लिए पारसनाथ जा रहे थे.

घटना रजरप्पा के चितरपुर के पास एनएच-23 पर एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में दो साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गयी. वहीं चार लोगों के घायल होने की खबर है. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि रामगढ़ के चेतार गांव से 10 लोग कार पर सवार होकर गिरिडीह जिले के पारसनाथ पहाड़ियों पर घूमने जा रहे थे. सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी. जिसके कारण कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी. रजरप्पा पुलिस थाना के प्रभारी संजय कुमार नायक ने कहा कि एक महिला और उसके दो साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि एक व्यक्ति ने रांची रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में ही दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related Articles

close