झारखंड के पाकुड़ में इंसानियत शर्मसार…रात के अंधेरे में मासूम संग दरिंदगी…13 साल की बच्ची को उठा ले गए दरिंदे…4 घंटे में पुलिस ने खोला खौफनाक राज…

झारखंड के Pakur जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। महेशपुर थाना क्षेत्र में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित गैंगरेप की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया है। आरोप है कि सात लोगों ने बच्ची को जबरन उठाकर उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की।

बताया जा रहा है कि यह खौफनाक घटना 16 मई की रात हुई। जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया और देर रात ही जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के साथ सात आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला सामने आते ही महेशपुर थाना में केस दर्ज किया गया और Anudeep Singh के निर्देश पर एक विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व महेशपुर एसडीपीओ को सौंपा गया।

जांच एजेंसियों ने तकनीकी, मानवीय और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान अविनाश सोरेन, बबूटा सोरेन, अंसार टुडू, बबनु हेंब्रम और कार्तिक मुर्मू को गिरफ्तार किया गया। वहीं जांच में दो नाबालिगों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें भी हिरासत में लिया गया है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

close