खुशखबरी! अब कुंवारों को सरकार देगी पेंशन, एक महीने के भीतर होगी योजना लागू, जानिये किन कुंआरों को मिलेगी पेंशन

करनाल। अब तक तो विधवाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और ट्रांसजेंडर्स को ही पेंशन मिलते सुना था, लेकिन सब कुछ ठीक रहा तो अब कुंआरों को भी सरकार पेंशन देगी। हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इसकी पूरी प्लानिंग कर ली है। माना जा रहा है कि जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान एक 60 साल के अवविवाहित बुजुर्ग की मांग पर सीएम मनोहर लाल खट्‌टर (Manohar Lal Khattar) ने यह फैसला लिया है।

इसका फायदा 45 से 60 साल तक के अविवाहित पुरुषों और महिलाओं को मिलेगा। हरियाणा में जल्द लागू होने वाली ये नई पेंशन स्कीम खूब चर्चा में है। चर्चा है कि राज्य सरकार कुंवारों को पेंशन देगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एक महीने के भीतर निर्णय लिया जाएगा।

इस योजना के पीछे हैं एक दिलचस्प किस्सा
इस ऐलान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा ये है कि एक 60 वर्षीय अविवाहित व्यक्ति ने शिकायत की थी कि उसे पेंशन नहीं मिल रही है। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि ठीक है। अविवाहित व्यक्ति के लिए भी सरकार जल्द योजना बनायेगी। तभी से मुख्यमंत्री इसकी प्लानिंग में थे। खबर है कि अब नीति बनकर तैयार हो गयीहै। जल्द ही उसे लागू कर दिया जायेगा। सरकारी सूत्रों के मुताबिक कुंवारों को भी सरकार 2,750 रुपये पेंशन दे सकती है।

हालांकि पेंशन उन्हीं कुंवारों को मिलेगी जिनकी सालाना इनकम 1.80 लाख से कम होगी. CM ऑफिस की तरफ से तैयार रिपोर्ट के मुताबिक इस स्कीम से सवा लाख कुंवारों को पेंशन का लाभ मिलेगा। स्कीम लागू होने के बाद हरियाणा ऐसा करने वाला पहला राज्य होगा. बता दें कि, हरियाणा में अभी बुढ़ापा, विधवा, दिव्यांग पेंशन दी जाती है. बौने लोगों व किन्नरों को हरियाणा सरकार आर्थिक मदद मुहैया कराती है. इसके साथ ही सरकार सिर्फ बेटियों वाले माता-पिता में से किसी एक का निधन होने पर 45 से 60 साल तक आर्थिक मदद के रूप में 2,750 रुपये दिए जाते हैं।

Related Articles

close