झारखंड के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9 फीसदी तक बढ़ा, जानिये किन-किन कर्मचारियों को कितना-कितना बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा, पूरी जानकारी…

Dearness Allowance for Jharkhand employees hiked by up to 9 percent; find out which employees will receive the increased allowance and exactly how much—complete details inside.

रांची। राज्य के कर्मचारियों के साथ-साथ आज पेंशनभोगियों को भी कैबिनेट से खुशखबरी मिली। राज्य कैबिनेट ने एरियर्स के साथ महंगाई भत्ता में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है। हेमंत कैबिनेट की जानकारी देते हुए वंदना डाडेल ने बताया कि राज्य सरकार के पेंशनधारियों / पारिवारिक पेंशनभोगियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक-01.01.2026 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। छठा वेतनमान के तहत कर्मचारियों व पेंशनरों के महंगाई भत्ता में 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत यानि 5 फीसदी बढ़ोत्तरी की गयी है।

 

राज्य सरकार के पेंशनरों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01. 01.2026 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। महंगाई भत्ता को 257 प्रतिशत से बढ़ाकर 262 प्रतिशत किया गया है।

 

राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (पंचम वेतनमान) में दिनांक-01.01. 2026 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। इन कर्मचारियों व पेंशनरो को 474 प्रतिशत महंगाई भत्ता से 483 प्रतिशत किया गया है।

 

राज्य सरकार के कर्मियों को दिनांक 01.01.2016 से प्रभावी पुनरीक्षित वेतनमान (सातवें केन्द्रीय वेतनमान) में दिनांक 01 जनवरी, 2026 के प्रभाव से महँगाई भत्ता की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। इन कर्मचारियों का महगाई भत्ता 2 प्रतिशत बढ़ाया गया है। अब सातवें वेतनमान के कर्मचारियों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

 

राज्य सरकार के दिनांक 01.01.2016 से पुनरीक्षित / प्रभावी राज्य सरकार के पेंशन / पारिवारिक पेंशनभोगियों को 01 जनवरी, 2026 के प्रभाव से महँगाई राहत की दरों में अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई। पेंशनभोगियों को भी 60 प्रतिशत डीए का अब लाभ मिलेगा।

Related Articles

close