ब्रेकिंग: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत गंभीर, आपात स्थिति में एम्स में कराया गया भर्ती, डाक्टरों की टीम…

Breaking: Former PM Manmohan Singh's condition critical, admitted to AIIMS in emergency, team of doctors...

Manmohan Singh Admit : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गयी है। उन्हें देर शाम दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया है। बता दें कि मनमोहन सिंह बीते 26 सितंबर को 92 साल के हुए थे।

आपको बता दें कि उनकी तबीयत गंभीर है। हालांकि डाक्टरों की टीम उनकी लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। आपको बता दें कि मनमोहन सिंह 10 साल तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वो 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। वो 33 साल तक देश के उच्च सदन के सदस्य रहे। हालांकि इस साल वो राज्यसभा से रिटायर हुए थे। वो 1998 से 2004 तक राज्यसभा में नेता विपक्ष भी रहे।

Related Articles

close