झारखंड : देवघर में NIA और ATS का बड़ा एक्शन…दो संदिग्ध हिरासत में, बिहार के आरा से जुड़े तार
Major Action by NIA and ATS in Deoghar... Two Suspects Detained; Links Traced to Arrah, Bihar

झारखंड के Deoghar जिले में गुरुवार को सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनसनी फैला दी। National Investigation Agency और Jharkhand Anti-Terrorism Squad की संयुक्त टीम ने शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल दोनों से नगर थाना में गहन पूछताछ की जा रही है।
गुप्त सूचना पर बनी रणनीति, कई ठिकानों पर एक साथ दबिश
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय एजेंसियों को देवघर में अवैध हथियार तस्करी से जुड़े पुख्ता इनपुट मिले थे। इसी आधार पर टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। सबसे पहले नंदन पहाड़ के पास नंदी नगर इलाके में दबिश दी गई, जहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। इसके तुरंत बाद भुरभुरा मोड़ के पास दूसरी कार्रवाई कर एक और संदिग्ध को पकड़ा गया।
बिहार कनेक्शन आया सामने, जांच में खुल रहे नए लिंक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि नंदी नगर से पकड़ा गया युवक मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला है। उसका परिवार फिलहाल देवघर के कुंडा थाना क्षेत्र में रह रहा है, जबकि वह हाल के दिनों में अपने ननिहाल में ठहरा हुआ था। इस जानकारी के बाद जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहराई से पड़ताल कर रही हैं।
पूरे शहर में हलचल, अधिकारियों ने साधी चुप्पी
छापेमारी के बाद देवघर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हलचल बढ़ गई है। हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दोनों संदिग्धों से पूछताछ जारी है और एजेंसियां पूरे नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी हुई हैं।









