रांची पुलिस में बड़ा एक्शन: एक साथ 15 अफसरों का तबादला, कई थानों के प्रभारी बदले… देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Major Action by Ranchi Police: 15 Officers Transferred Simultaneously; In-Charges of Several Police Stations Replaced—See Who Has Been Assigned Which Responsibility

रांची: राजधानी रांची में कानून व्यवस्था को और मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी राकेश रंजन ने जिलाबल के 15 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है।इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि बेहतर पुलिसिंग और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह बदलाव किया गया है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश

जारी आदेश के मुताबिक सभी पुलिस अधिकारियों को तुरंत अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को अविलंब अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने को भी कहा गया है।पुलिस मुख्यालय की ओर से साफ संकेत दिए गए हैं कि नई जिम्मेदारियों के तहत अधिकारियों को तेजी और प्रभावी तरीके से काम करना होगा।

कानून व्यवस्था मजबूत करने पर फोकस

रांची पुलिस विभाग लगातार प्रशासनिक बदलावों के जरिए कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है। हाल के दिनों में कई स्तरों पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किए गए हैं।माना जा रहा है कि नए पदस्थापन के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में और सुधार देखने को मिल सकता है।

Related Articles

close