“संविधान की उद्देशिका के साथ छेड़छाड़ न्यायोचित नहीं” लातेहार की घटना पर बोले अनिल सिंह

पलामू “संविधान की उद्देशिका के साथ छेड़छाड़ न्यायोचित नहीं” ये कहना है असंगठित मजदूर कांग्रेस के कोर्डिनेटर अनिल सिंह का। उन्होंने कहा की प्रत्येक संविधान का एक दर्शन होता है। हमारे संविधान के पीछे जो दर्शन थी उसके लिए हमें पंडित नेहरू के उस ऐतिहासिक उद्देश्य, संकल्प दृष्टिगत करना होगा। जो संविधान ने 26 नवंबर 1949 को ग्रहण किया गया था और जिससे आगे के सभी चरणों में संविधान को रूप देने की प्रेरणा मिलती है।
संविधान भारत के स्वतंत्र प्रभुत्व संपन्न गणराज्य के रूप में अपने और सत्यनिष्ठा संकल्प की ओर भारत के भावी शासन के लिए संविधान बनाने की घोषणा करती है। महान प्रेरणा कि इस संकल्प रूपी घोषणा एवं समस्त भारतीयों के संविधान के प्रति आस्था विश्वास को तोड़ना गलत है। सभी मेरे आदरणीय कानून व्यवस्था के मानने वाले लोग आदरणीय बंधु पथ भ्रमित हो जाते हैं यही संविधान उचित पथ दिखलाकर सही पथ पर लाता है। कांग्रेस पार्टी की ओर से समस्त टाना भगत से श्री सिंह ने निवेदन करते हुए कहा कि सूझबूझ से एवं देश की अखंडता एवम प्रभुता संपन्न बनाने के लिए आगे आऐं। लातेहार जिले को आगे बढ़ाएं।