भयानक हादसा : बालू लदे नाव में भीषण विस्फोट, 4 लोगों की हुई मौत … धमाके के बाद धू-धूकर जल उठी नाव..

पटना: बिहार से एक दर्दनाक खबर आ रही है। बालू से लदे नाव में भीषण विस्फोट हुआ है। इस घटना में चार लोगों की मौत की खबर है। धमाके के बाद नाव धू-धूकर जल उठा। इधर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। घटना पटना के मनेर के गंगा घाट की बतायी जा रही है।
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि ये विस्फोट कैसे और क्यों हुआ, अभी तक इसकी जानकारी नहीं आयी है। इधर पुलिस जांच में जुट गयीहै। आशंका जतायी जा रही है कि नाव में रखे सिलेंडर में किसी वजह से ब्लास्ट हुआ होगा, जिसकी वजह से ही ये हादसा हुआ है। हालांकि इस मामले में जांच के बाद ही विस्तृत जानकारी आ पायेगी।
इधर घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।









