Ranchi Breaking: दिनदहाड़े 13 लाख की लूट, बचाव में आये व्यवसायी को मारी गोली
Ranchi Breaking: Robbery of Rs 13 lakh in broad daylight, businessman who came to rescue shot dead

Ranchi Breaking: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। आए दिन वो पुलिस को चुनौती दे रहे हैं. वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जा रहे हैं। मामला पंडरा ओपी क्षेत्र का है, जहां एक होटल व्यवसायी को अपराधियों ने गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक पंडरा इलाके के आइसीआइसीआइ बैंक के समीप तीन की संख्या में आए अज्ञात अपराधियों ने आशीर्वाद आटा के कैशियर सुमित कुमार गुप्ता 13 लाख रुपए छिन कर भाग गए। पहले तो अपराधियों ने पैसे लूटने की नीयत से उस पर हमला किया। यह देखकर बगल में बैठे सुमित कुमार नामक का एक युवक बचाने पहुंचा। लेकिन अपराधियों ने पकड़े जाने के डर से उसे गोली मार दी। जिससे वो जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए रिम्स भेजा गया।मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।









