झारखंड के मंत्रियों के नाम से आज उठेगा पर्दा, कल है शपथ ग्रहण, पांचो प्रमंडल को प्रतिनिधित्व देने का फार्मूला तैयार

The names of Jharkhand ministers will be revealed today, oath taking is tomorrow, formula for giving representation to all five divisions is ready

Jharkhand Cabinet : हेमंत कैबिनेट कब बनेगी? इसका पत्ता तो खुल गया है, लेकिन कैबिनेट के चेहरे पर आज पर्दा उठ सकता है। खबर है कि हेमंत सोरेन की टीम में अनुभवी, ऊर्जावान और समावेशी प्रतिनिधित्व वाली होगी, जिसमें झारखंड के सभी पांचों प्रमंडल का प्रतिनिधित्व रहेगा।

सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के बीच फॉर्मूला तय होने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक पहले की तरह इस बार भी हेमंत मंत्रिमंडल में जेएमएम से 06, कांग्रेस से 4 और राजद कोटे से एक मंत्री होगा।

झारखंड में 11 मंत्री बनने हैं

झारखंड में 11 मंत्री बनने हैं। चार विधायकों पर एक मंत्री का फॉर्मूला तय हुआ है। इंडिया ब्लॉक के चार पार्टनर हैं। इनमें जेएमएम के अलावा कांग्रेस, आरजेडी और सीपीआई (एमएल) शामिल हैं। सीपीआई (एमएल) के दो विधायक हैं, पर उसने मंत्री पद लेने से मना कर दिया है। ऐसे में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी से ही मंत्री बनाए जाने हैं।

तय फार्मूले के मुताबिक कांग्रेस से चार, आरजेडी से एक और जेएमएम से छह मंत्री बनेंगे। आरजेडी ने अपने मंत्री का नाम हेमंत सोरेन को बता दिया है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक कैबिनेट में दो महिला मंत्री रहेगी। एक महिला मंत्री झामुमो से और एक कांग्रेस के कोटे से होगी। वहीं अल्पसंख्यक कोटे से इरफान अंसारी का भी मंत्री बनना तय कहा जा रहा है।

कांग्रेस में इनका नाम आगे

कांग्रेस कोटे से मंत्री की दौर में रामेश्वर उरांव, इरफान अंसरी, दीपिका पांडे सिंह, कुमार जयमंगल, प्रदीप यादव, श्वेता सिंह, नमन विक्सल कोंगाडी और शिल्पी नेहा तिर्की का नाम प्रमुख रूप से आ रहा है। इनमें से चार विधायक मंत्री बन सकते हैं। हालांकि कांग्रेस में अनूप सिंह, ममता देवी, दीपिका पांडेय और इरफान अंसारी रेस में आगे हैं।

झामुमो से ये हैं दावेदार

वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा की बात करें तो जेएमएम से जिन विधायकों के मंत्री बनने की चर्चा है, उसमें मथुरा प्रसाद महतो, दीपक बिरुवा, रामदास सोरेन, हेमलाल मुर्मू, लुईस सोरेन, अनंत प्रताप देव और हफीजुल हसन शामिल हैं। जबकि राजद से सुरेश पासवान सबसे आगे चल रहे हैं।

Related Articles