रात में डांस प्रोग्राम से लौटी, सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, डांसर टीम की दूसरी लड़कियां फरार

She returned from a dance program at night, her body was found in suspicious circumstances in the morning, other girls from the dancer team are absconding

Dancer Death : महिला डांसर की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत ने सनसनी फैला दी है। सबसे चौकाने वाली बात ये ही कि महिला डांसर के साथ रहने वाली लड़कियां भी फरार है। अब इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना बिहार के बक्सर जिले की है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक चकौड़ा गांव में शनिवार सुबह एक डांसर की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। महिला का शव गांव के नंद जी यादव के मकान की छत से बाहर लटका मिला। मकान में कथित रूप से डांसर पार्टी से जुड़े सदस्य किराए पर रहते थे। घटना के बाद से नाच पार्टी संचालक और अन्य नर्तकियां फरार हैं, जिससे मामले को लेकर संदेह और गहराता जा रहा है।

 

शनिवार सुबह ग्रामीणों ने महिला डांसर को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना वासुदेवा ओपी पुलिस को दी गई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। डुमरांव अनुमंडल के डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की अगुवाई की। इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

 

मृतका के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने महिला के फिंगरप्रिंट लेकर उसकी पहचान आधार डेटा के माध्यम से सुनिश्चित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चकौड़ा गांव निवासी पकौड़ी तिवारी की नाच पार्टी द्वारा सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) से महिला कलाकारों को बुलाकर कार्यक्रम कराए जाते थे। इन्हीं कार्यक्रमों के लिए कलाकार गांव में किराए के मकान में रहते थे। मृतका भी इसी पार्टी से जुड़ी थी। घटना के बाद से नाच पार्टी संचालक और अन्य नर्तकियां मौके से फरार हो गईं हैं।

Related Articles