पूर्णिया। दामाद ने दुर्गापूजा में ऐसी करतूत की, कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। दरअसल दुर्गापूजा का मेला घूमने आया दामाद अपनी साली को लेकर फरार हो गया। यही नहीं दामाद ने साली के साथ शादी भी रचा ली। फिर घर फोनकर ये कह दिया कि उसने साली से शादी कर ली है और अब वो उसी के साथ रहेगा। मामला पूर्णिया का है, जहां दामाद की करतूत की शिकायत सास ने अब पुलिस से की है।

घटना मीरगंज थाना इलाके की है। बीते 24 अक्टूबर को विजयादशमी की शाम जीजा ससुराल पहुंचा। देर शाम नाबालिग साली को मेला घूमाने के बहाने उसे लेकर गायब हो गया। जानकारी के मुताबिक 5 साल पहले ही लड़की बड़ी बहन से उसकी शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक धमदाहा प्रखंड के मीरगंज थाना क्षेत्र की लड़की की शादी मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के फुलौत गांव निवासी सूचो शर्मा के 27 वर्षीय बेटे मनोरंजन कुमार से हुई थी। दोनों को ढाई साल का एक बेटा और 7 महीने की एक बेटी भी है।

कुछ सालों से दामाद ससुराल के काफी चक्कर लगा रहा था। वो साली को लेकर इधर उधर घुमाने जाता था। लेकिन लोगों को इस पर शक नहीं हुआ। विजयादशमी के दिन दामाद अपने ससुराल चिकनी डुमरिया और साली को मेला दिखाने के बहाने बाइक से निकल गया। इसके बाद वो लौटा ही नहीं। अगले दिन फोन पर दामाद ने बताया कि वह उनकी छोटी बेटी से प्यार करता है। उसने साली की मांग भर दी है। गले में मंगलसूत्र भी पहना दिया है। आगे वो उसी के साथ रहेगा। इसके बाद उसने फोन ऑफ कर लिया।

मालूम चला कि वह किशोरी को भागकर जमशेदपुर स्थित किराए में मकान में ले गया है। दामाद जमशेदपुर स्थित एक कारखाने में काम करता है। काफी प्रयासों के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो सोमवार शाम उनकी ओर से मीरगंज थाना पहुंचकर दामाद के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...