काम की खबर: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनों की रूट बदली, यात्रा पर निकलने से पहले जरूर चेक करें ये लिस्ट..

रांची: झारखंड से चलने वाली कई ट्रेनें आज बदले हुए रूट से चलेगी। इसकी बड़ी वजह दो दिन पहले कोडरमा में मालगाड़ी का डिरेल हो जाना है। जिसका असर आज भी देखने को मिल रहा है. इसमें कई पटना – रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस और आनंदविहार टर्मिनल जैसी ट्रेन प्रमुख है। जो ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी वो इस प्रकार है।

1. ट्रेन संख्या 12365 पटना – रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनाँक 28/10/2022 अपने निर्धारित मार्ग गया – गोमो – राजाबेरा – रांची के स्थान पर परिपटना – रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस वर्तित मार्ग गया – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड – टोरी – रांची होकर चलेगी।

2. ट्रेन संख्या 12818 आनंदविहार टर्मिनल – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 27/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग पं दिन दयाल उपाध्याय – गोमो – राजाबेरा – बोकारो स्टील सिटी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पं दिन दयाल उपाध्याय – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड – बरकाकाना – मूरी होकर चलेगी।

3. 18639 आरा – रांची एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 28/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग गया – गोमो – राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सोन नगर – गढ़वा रोड – बरकाकाना – मूरी होकर चलेगी।

4. ट्रेन संख्या 18625 पुर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 28/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग गया – गोमो – राजाबेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गया – डेहरी ऑन सोन – गढ़वा रोड – टोरी होकर चलेगी।

5. ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनाँक 28/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग चंद्रपुरा – गया – पटना – दिनकर ग्राम सिमरिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चंद्रपुरा – कतरासगढ़ – धनबाद – प्रधान खाटा – झाझा – किउल – दिनकर ग्राम सिमरिया होकर चलेगी।

6.ट्रेन संख्या 12366 रांची – पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 28/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग रांची – राजाबेरा – गोमो – गया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची – टोरी – गढ़वा रोड – डेहरी ऑन सोन – गया होकर चलेगी। |

7. ट्रेन संख्या 12817 हटिया- आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 28/10/2022 को अपने निर्धारित मार्ग मूरी – बोकारो स्टील सिटी – राजाबेरा – गोमो – गया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मूरी – बरकाकाना – गढ़वा रोड होकर चलेगी।

Related Articles

close