उमरिया। बारात देर से पहुंची, तो दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों की बेदम पिटाई कर दी। लाठी डंडे से ही पिटाई में दुल्हा के चाचा की मौत हो गयी। इसके बाद बिन शादी किए दूल्हा बारात संग बैरंग लौट गया और खुशियां मातम में बदल गई। मामला उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र के अमरपुर चौकी अंतर्गत सलैया ग्राम का है। दरअसल, कटनी जिले के ग्राम दीघी से मुकुल पटेल दूल्हा बनकर दुल्हन ब्याहने के लिए ग्राम सलैया में सुदामा पटेल की बेटी से शादी करने के लिए पहुंचा था।

हालांकि, जब बारात देर रात पहुंची, तो इस पर दुल्हन पक्ष ने एतराज जताया। यहां तक कि बातचीत होते-होते विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। बीच-बचाव में पहुंचे दूल्हे के बड़े पापा सेवानिवृत शिक्षक 64 वर्षीय सभापति रामविशाल पटेल के ऊपर भी आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया, जिन्हें घायल अवस्था में उनके पुत्र अपने चार पहिया वाहन में बैठाकर चलने लगे, तो आक्रोशित लोगों ने वाहन पर भी हमला कर दिया। अफरा-तफरी में घायल सभापति रामविशाल पटेल वाहन से नीचे गिर गए और वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए, जिन्हें कटनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी नागेंद्र सिंह बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच करने के निर्देश विवेचक को दिए। वहीं, बरही थाना पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रात के करीब 2:00 बजे सभापति की मौत होने की खबर मिलते ही पूरी बारात बिन ब्याहे ही लौट आई। बताया गया है कि जब बारात रात करीब 12:30 बजे द्वार पर पहुंची और जयमाला का कार्यक्रम हो ही रहा था, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में दूल्हे के चाचा की जान चली गई।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...