जमशेदपुर। शहीद की बेटी की शादी में जवानों ने भाई बनकर अपना फर्ज निभाया। शादी में जिस किसी ने भी वर्दी पहने जवानों को भाई की भूमिका में देखा, उसकी आंखें नम हो गयी। ये शादी मानगो में हुई। RAF के जवानों ने शहीद की बेटी की शादी करा बहन को भाई की याद नहीं आने दी। मानगो में हुई शादी में रैफ के अधिकारी से लेकर महिला, पुरुष जवान शामिल हुए।

दरअसल CRPF में 23 वर्षों तक कार्यरत रहे शहीद सैनिक राणा प्रताप सिंह का 79 वाहिनी सीआरपीएफ, श्रीनगर, जम्मू व कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात थे। 2017 में हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी। उनकी प्रथम पुत्री प्रियंका का विवाह मानगो में हुआ तो उनमें सहयोग करने के लिए 106 वाहिनी द्रुत कार्य बल (रैफ) के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, महिला व पुरुष सैनिक शामिल हुए।

प्रियंका केवल दो बहनें ही है। जवानों ने भाई का फर्ज निभाते हुए बहन (प्रियंका) को चुनरी ओढ़ाकर मंडप तक लाया।शादी में हर तरह का सहयोग किया। रैफ ने समाज के लिए एक मिसाल पेश की है। रैफ के जवानों के साथ बेटी को आशीर्वाद देने के लिए रैफ के असिस्टेंट कमांडेंट मुकेश कुमार भी परिवार के साथ शामिल हुए। शादी में मौजूद लोगों ने रैफ के कार्यों की सराहना की।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...