दानापुर। बीबी की विदाई नहीं करने पर बौखलाये दामाद ने अपने ससुर पर ही कट्टा तान दिया। गोली लगने से ससुर घायल हो गया। मामला दानापुर के खगौल थाना क्षेत्र के आनंदपुरी का है। दरअसल दामाद अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल पहुंचा था। लेकिन विदाई को लेकर दामाद की ससुर से लड़ाई हो गयी। तनातनी इतनी बढ़ी कि, उसने ससुर पर ही कट्टा तान दिया।

इधर छीना-झपटी में गोली चल गई। जो उसके पैर में लग गई। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अब ससुर प्रमोद कुमार ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक प्रमोद की बेटी अकांक्षा सिंह की शादी पुरैनिया निवासी मोहित राज से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था।

की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एक देसी कट्‌टा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ है। घायल को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए पीएमसीएच भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।अकांक्षा अपने मायके आयी हुई थी। इधर मोहित जब अपनी पत्नीछ को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा था। इस दौरान वो हंगामा करने लगा। जिसके बाद ससुर ने बेटी की विदाई से इंकार कर दिया। इसके बाद मोहित भड़क गया और ससुर पर ही उसने कट्टा तान दिया।

छिना-झपटी में उसे गोली लग गई। ससुर ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी बेटी और दामाद के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर एक केस महिला थाने में भी है। 10 मई को काउंसलिंग होनी थी। इससे पहले एक बार काउंसलिंग हो चुकी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...