तंजानिया से एक बड़ी खबर आ रही है। एक विमान हादसे का शिकार हो गया है। बताया जा रहा है की तंजानिया के विक्टोरिया लेक में विमान गिर गया। विमान में 49 यात्री सवार थे। खबर है की 23 से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं और जान माल का कितना नुकसान हुआ है इसका अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। विमान हादसे की वजह खराब मौसम बताई जा रही है।

बीबीसी न्यूज़ अफ्रीका की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कमर्शियल प्लेन मवांजा से बुकोबा जा रहा था। इस दौरान यह हादसे का शिकार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार विमान में 49 यात्री सवार थे जिसमें से 23 को बचा लिया गया है। साथ ही राहत और बचाव कार्य जारी है।

जो प्लेन हादसे का शिकार हुआ वो प्रेसीजन एयर का विमान था। एयरलाइन ने विमान की पहचान पीडब्लू 494 के रूप में की है। बताया जा रहा है की खराब मौसम के कारण विमान हादसे का शिकार हुआ है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...