रांची। झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 7.30 घंटे तक पूछताछ होती रही। खबर तो यही है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पर सवालों की बौछार कर दी गयी। 80 से ज्यादा छोटे बड़े सवाल पूछे गये। कुछ सवालों का जवाब हां और ना में भी मिला, तो ईडी के अफसरों ने पूरी बातों को बताने के लिए कहा। पूछताछ के दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय के अफसरों से लेकर मंत्री-विधायकों की भी सांसे अटकी रही।

Video…

ना जाने, क्या मुख्यंत्री को ईडी के अफसर साथ ही ना लेते जायें, हालांकि रात करीब 8.30 बजे बजे ईडी के अफसर वापस जाने लगे, तब जाकर तमाम लोगों की सांस में सांस आयी। उधर सीएम हाउस में पूछताछ चल रही थी, तो बाहर कार्यकर्ता का हुजूम मुख्यमंत्री निवास के आसपास डटा हुआ था। वो तो बैरिकेटिंग पुलिस ने कर रखी, नहीं तो कार्यकर्ता हर हाल में सीएम हाउस जाने को आतुर थे।

इधर झामुमो कार्यकर्ताओं ने जोश बढ़ाने के लिए संताली गीत भी खूब गये। उनमें से एक गीत सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कई नेताओं ने भी उस वीडियो को ट्वीट किया है। गीत के बोल है.. लड़ के लेली झारखंड राज्य, लड़ के लेली गद्दी रे… मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने भी इस गीत को पोस्ट किया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट कर लिखा है कि.. कार्यकर्ताओं का प्यार और जोश ही नेता का संबल है। कोई यूँ ही इसे नहीं हासिल करता।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...