रांची। चंपाई सरकार ने आमलोगों के स्वास्थ्य को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब गंभीर बीमारी से पीड़ित लोग भी बेहतर इलाज कर सकेंगे। राज्य सरकार देश के उच्चस्तीय अस्तपालों में भी इलाज की इजाजत दे दी है। कैबिनेट ने आज फैसला लिया है कि मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के अंतर्गत 5 लाख तक के इलाज की स्वीकृति का अधिकार सिविल सर्जन को वापस दे दिया गया है।

इस फैसले के बाद जिलों के मरीजों को जेसास कार्यालय में दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी। इससे पहले 2019 में जो निर्णय लिया गया था, उसमें 5 लाख तक के इलाज की स्वीकृति का अधिकारी सिविल सर्जन से वापस लेकर जेसास को दिया गया था। इस फैसले से लोग काफी परेशान थे। लेकिन अब फिर से 5 लाख तक के इलाज की स्वीकृति का अधिकार सिविल सर्जन को दे दिया गया है। वहीं 5 लाख से ज्यादा के इलाज के लिए जेसास की कमेटी फैसला लेगी।

साथ ही एक और अहम फैसला ये भी लिया गया है कि मुख्यमंत्री असाध्य रोग के अंतर्गत अब TMH जमशेदपुर, TMH मुंबई और CMC वैल्लोर में भी मरीजों का इलाज हो सकेगा। अगर वो राज्य द्वारा निर्धारित दरों पर इलाज ना भी करें तो भी राज्य सरकार उन इलाज में आये खर्च को वहन करेगी।

इधर कैबिनेट के फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने खुशी जतायी है। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि जमशेदपुर की जनता से किया एक और वायदा पूरा किया गया, मुख्यमंत्री असाध्य रोग के अंतर्गत अब TMH जमशेदपुर, TMH मुंबई और CMC वैल्लोर में मरीजों का इलाज संभव हो पायेगा!साथ ही सिविल सर्जन पुनः 5 लाख रूपये तक का आवेदन स्वीकृत कर सकेंगे!

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...