झारखंड में मौसम का ‘यू-टर्न’! 5 दिन में 3 डिग्री गिरेगा पारा, मौसम विभाग ने जारी किया ‘येलो अलर्ट’, जानें आपके शहर का हाल
Weather takes a 'U-turn' in Jharkhand! Temperatures will drop by 3 degrees in 5 days; the Meteorological Department has issued a 'yellow alert'. Find out the weather forecast for your city.

रांची। राजधानी रांची समेत झारखंड के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सुबह के समय घना कुहासा छाने की संभावना है, जिससे कनकनी बढ़ेगी और यातायात प्रभावित हो सकता है। विशेष रूप से गढ़वा, पलामू और चतरा जिलों में कोहरे का असर अधिक रहने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है और वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
कल से आसमान साफ, लेकिन सुबह कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार कल से आसमान साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने के कारण सुबह में कोहरा छाया रहेगा। रांची में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में लगभग 5 डिग्री की गिरावट आ सकती है। सुबह और देर रात ठंडी हवा चलने से ठंड का अहसास बढ़ेगा। हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है, खासकर खुले और ग्रामीण इलाकों में।
शहरों में तापमान का उतार-चढ़ाव
झारखंड के विभिन्न शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। चाईबासा में अधिकतम 31.8°C, कांके में न्यूनतम 10.3°C दर्ज किया गया। रांची का तापमान अधिकतम 26.6°C और न्यूनतम 13.1°C रहा। जमशेदपुर में 30.1-15°C, मेदिनीनगर में 27.6-13.1°C, बोकारो में 29.1-13.6°C और लोहरदगा में न्यूनतम 10.4°C रिकॉर्ड किया गया।
सावधानी बरतने की जरूरत
धनबाद में न्यूनतम तापमान 2-3°C तक गिर सकता है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंडी हवा के कारण ठंड का अहसास रहेगा। लोगों को सुबह और रात में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।









