आज का पंचांग: क्या आज चंद्र दर्शन से चमकेगी आपकी किस्मत? जानें रविवार का शुभ मुहूर्त और वर्जित कार्य

Today's Panchang: Will the sighting of the Moon today bring a stroke of luck? Discover Sunday's auspicious timings and prohibited activities.

पंचांग  : आज 19 अप्रैल, 2026 रविवार, के दिन वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष द्वितिया तिथि है. इसके देवता विवादेव होते हैं। इस दिन चंद्रमा का दर्शन शुभ माना जाता है. शादी, वेडिंग रिंग की खरीदी और देवताओं की स्थापना के लिए यह तिथि शुभ होती है. किसी भी तरह के तकरार या विवाद के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है.

19 अप्रैल का पंचांग 

  • विक्रम संवत : 2082
  • मास : वैशाख
  • पक्ष : शुक्ल पक्ष द्वितिया
  • दिन : रविवार
  • तिथि : शुक्ल पक्ष द्वितिया
  • योग : आयुष्यमान
  • नक्षत्र : भरणी
  • करण : कौलव
  • चंद्र राशि : मेष
  • सूर्य राशि :मेष
  • सूर्योदय : 05:51:00 AM
  • सूर्यास्त : 06:49:00 PM
  • चंद्रोदय :07:18:35
  • चंद्रास्त :21:19:43
  • राहुकाल : 17:12 से 18:49
  • यमगंड : 12:20 से 13:58

आज का नक्षत्र
आज के दिन चंद्रमा मेष राशि और भरणी नक्षत्र में रहेगा. मेष राशि में 13:20 से 26:40 तक इसका विस्तार होता है. इस नक्षत्र के देवता यम है और शुक्र इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह है. ये नक्षत्र उग्र और क्रूर स्वभाव का होता है. इसलिए आज के दिन कार्यों में सावधानी और धैर्य बनाए रखना आवश्यक रहेगा. अनावश्यक विवाद, क्रोध और जल्दबाज़ी से बचकर ही महत्वपूर्ण निर्णय लेना बेहतर होगा.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 17:12 से 18:49 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम से भी परहेज करना चाहिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close