रांची: (30 अप्रैल का राशिफल) रविवार के सितारे वृद्धि नाम का शुभ योग बना रहे हैं। इससे वृष राशि वालों के बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। सिंह और तुला राशि वालों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को सितारों का साथ मिल सकता है।

आज मघा नक्षत्र में चंद्रमा होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग भी रहेगा। जिससे मेष राशि के लोग नौकरी और बिजनेस के फैसले सावधानी से लें। नई शुरुआत के लिए धनु राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। कुंभ राशि वालों की नौकरी या बिजनेस में परेशानी रहेगी। बाकी राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा।

मेष

सूर्य -शुक्र द्वितीय व चन्द्रमा पंचम गोचर में हैं।आज मङ्गल व गुरु जाँब में प्रगति से सकता है। यात्रा के लिए अनुकूल समय है। रूका कार्य बनेगा।पीला व हरा रंग शुभ है।तिल का दान करें।तुलसी का पेड़ लगाएं। मन में थोड़ी अशांति बनी रहेगी।

वृष

चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं ।जाँब के दायित्व निर्वहन के प्रति लापरवाही से बचें। नीला व सफेद रंग शुभ है। शिक्षा में सफलता मिलेगी।उड़द का दान करें।।मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाएं।

मिथुन

जाँब में उन्नति संभावित है।राशि स्वामी बुध,शुक्र व चन्द्रमा का गोचर बैंकिंग व आईटी जाँब में लाभ दे सकता है।सफेद व आसमानी रंग शुभ है।धन प्राप्ति की सम्भावना रह सकती है।घर में तुलसी का पेड़ लगाएं,अन्न का दान करें।

कर्क

चंद्रमा तथा गुरु बहुत ही शुभ है।गुरु नवम यानी भाग्यभाव में हैं।शिव मंदिर के परिसर में बरगद व पीपल का पेड़ लगाएं। छात्र कॅरियर में प्रगति से प्रसन्न रह सकते हैं। संतान सफल रहेगी।व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।पीला व लाल रंग शुभ है।

सिंह

जाँब व व्यवसाय में सफलता है ।बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट की तरफ प्रेरित होंगे।वाहन क्रय की योजना बनेगी। नारंगी व पीला रंग शुभ है।स्वास्थ्य पर ध्यान दें।परिवार को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं।हनुमान जी की उपासना करें।

कन्या

गुरु तथा चन्द्रमा छात्रों को कॅरियर में बेहतर करेगा। शनि राजनीतिज्ञों के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब मकर गोचर करके बिजनेस व जाँब में लाभ प्रदान करेंगे।आसमानी व सफेद रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला

आज फेमिली में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे।वाणी पर नियंत्रण रखें। राशि स्वामी शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में यात्रा होगी।राजनीति से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व गुरु गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। नीला व स्फीड रंग शुभ है।विहंगों को दाना पानी खिलाये।

वृश्चिक

आज चन्द्रमा व गुरु छात्रों को सफल करेंगे।बिजनेस में प्रगति को लेकर उत्साह होगा। टिल4 का दान करें।बैगनी व सफेद रंग शुभ हैै। मङ्गल व गुरु के बीज मंत्र का जप करें।बड़े भाई के आशीर्वाद से मङ्गल की शुभता बढ़ती है।

धनु

चन्द्रमा तथा गुरु जाँब के लिए शुभ है।शनि के तृतीय गोचर की अनुकूलता से परिवार में सफलता की प्राप्ति होगी ।रुके धन के आगमन होने के संकेत हैं।बैगनी व आसमानी रंग शुभ है।पिता का आशीर्वाद लें।

मकर

जाँब तथा व्यवसाय के मङ्गल व शनि शुभ है। शनि का इस राशि से द्वितीय गोचर व्यवसाय के लिए शुभ है । शनि व शुक्र आईटी व मीडिया में सफलता का कारक ग्रह है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। माता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। हरा व बैंगनी रंग शुभ है।

कुंभ

चन्द्रमा व मङ्गल सफल करेंगे। शनि इसी राशि में हैं। गुरु व शुक्र टीचिंग, बैंकिंग व मीडिया जाँब में सफलता देंगे । धार्मिक यात्रा करें। शुक्र प्रेम को विस्तार देगा। राजनीति में सफल रहेंगे। यात्रा से लाभ मिल सकता है। आसमानी व हरा रंग शुभ है। मूंग का दान करें।

मीन

चन्द्रमा व गुरु जाँब व व्यवसाय के लिए प्रगतिकारक है। शनि बैंकिंग व आईटी जाँब के जातकों को को लाभ दे सकता है। राहु व शनि राजनीति में कूटनीतिक सफलता की प्राप्ति कराएगा । सफेद व पीला रंग शुभ है। सवा किलो चने की दाल का दान करें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...