ये तो गजब हो गया : कोबरा सांप ने काटा, तो गुस्से में बच्चे ने नाग सांप को दांत काट लिया… सांप की हो गयी मौत, लेकिन…

रांची। सांप ने काटा, तो गुस्से में लड़के ने सांप को ही दांत से काट लिया। चौकाने वाली बात ये है कि इस पूरी घटना में सांप की तो मौत हो गयी, लेकिन लड़का पूरी तरह से स्वस्थ्य है। हैरान करने वाली ये घटना रांची से सटे जशपुर की है। छत्तीसगढ़ के जशपुर को नागलोक के रूप में जाना जाता है। जानकारी के मुताबिक जशपुर के बगीचा विकासखंड के पंडरापाठ में बच्चे को सांप ने काट लिया। इसके बाद बच्चे को सांप पर इतना गुस्सा आया कि उसने सांप को ही दो बार दांत काट लिया। दांत काटने से सांप लहुलूहान हो गया। घटना में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है, लेकिन सांप की मौत हो गई है।

बच्चे का नाम दीपक राम है, जो पहाड़ी कोरवा जनजाति का बच्चा है। 12 साल के दीपक राम के मुताबिक वो अपनी बहन के घर खेलने के लिए गया हुआ था। उसी दौरान एक नाग ने उसके हाथ में काट लिया। नाग ने उसके हाथ को भी जकड़ लिया था। काटने से दीपक को सांप पर बहुत गुस्सा आया और फिर उसने नाग सांप को अपने दांतों से दो बार काट लिया, जिससे उसकी चमड़ी अलग हो गई। सांप की वहीं मौके पर ही मौत हो गयी।

बच्चे ने बाद में इसकी जानकारी बहन को दी और फिर मरा हुआ सांप भी दिखाया। बहन ने मां-बाप के घर जाकर बताया और फिर उसका इलाज करवाया गया। फिलहाल बच्चा बिल्कुल ठीक है। बच्चे की मां ने बताया कि तेज गुस्से में आकर बेटे ने नाग को काट लिया था। स्थानीय मान्यता है कि किसी सांप ने काट लिया और अगर आपने भी बदले में उसे काट लिया, तो फिर सांप के विष का आपके शरीर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related Articles

close