रांची: झारखंड का स्थापना दिवस मंगलवार को है। स्थापना दिवस में बतौर मुख्यमंत्री अतिथि शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आ रही है। वो कल झारखंड में आयेगी। हालांकि उनकी स्पेशल फ्लाइट देवघर एयरपोर्ट पर लैंड होगा, जहां से वो रांची के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति 15 नवंबर को खूंटी के उलिहातू जाएंगी। वहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान को लाइट से सजाया गया है। मैदान के आसपास के सभी पोल पर बल्ब लगाए हैं।

स्थापना दिवस के बहाने हेमंत सोरेन सरकार अपनी उपलब्धियों का बखान करने की तैयारी में है, लिहाजा कार्यक्रम को भव्यता देने की तैयारी है। मोहराबादी मैदान को सजाने में सैकड़ों मजदूर लगाए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा मजदूरों का पूरा विवरण एकत्र किया गया है। वहीं तीन लेयर की सिक्यूरिटी के साथ दर्जन भर IPS के साथ 40 डीएसपी की भी तैनाती की गयी है। पथ निर्माण विभाग द्वारा सड़कों की मरम्मत कराई जा रही है। हिनू चौक से एयरपोर्ट तक एपरोच रोड पर काम हो रहा है।

अरगोड़ा चौक और सहजानंद चौक के 100 मीटर के दायरे में सड़क मरम्मत हो रही है।एयरपोर्ट रोड से रातू रोड चौक होते हुए गर्वनर हाउस तक डिवाइडर का रंग-रोगन हो रहा है। एदलहातु से खूंटी जाने वाली सड़क पर भी काम कराया जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची और खूंटी में पथों की मरम्मत हो रही है। पथों के रख-रखाव को लेकर सभी इंजिनियर को निर्देश दिया गया है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...