रांची । ग्रेड पे कम किए जाने एवं अपने विभिन्न मांगों को लेकर जन सेवक संघ रामगढ़ जिला लगातार 15 वे दिन हड़ताल में डटे रहें कृषि विभाग के दोषपूर्ण रवैया के कारण अन्य कर्मचारी संगठनों में भी इस हड़ताल का नैतिक समर्थन मिल रहा है इसी क्रम में झारखंड प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के संगठन सचिव एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर सुनील कुमार कश्यप ने आकर सभी का उत्साहवर्धन किया उन्होंने आश्वस्त किया कि अगर जल्द ही सरकार अपने जल्दबाजी मे लिए गए निर्णय को नहीं बदलती है और साथियों का पे ग्रेड पूर्व के जैसा नहीं करती है तो विभाग के खिलाफ सभी संगठन कंधे से कंधा मिलाकर गलत नीति का विरोध करेंगे।

इसके पूर्व झारखंड राज्य जन सेवक संघ का ऑनलाइन बैठक सभी जिलों के धरना स्थल से आयोजित की गई इस बैठक में आगे हड़ताल को धारदार बनाने की रणनीति और और प्रत्येक दिन किए जाने वाले क्रियाकलापों पर चर्चा की गई।

विदित हो कि जनसेवक कृषि के साथ साथ सरकार के अन्यान्य विभागों के कार्य भी करते हैं, यहां तक कि कई पर्यवेक्षक का कार्य जनसेवकों के भरोसे चल रहा है। ऐसा कर्मी और पदाधिकारियों की कमी की स्थिति में भी सरकार का सम्मान बचाए रखने के लिए जनसेवकों के द्वारा सहज सहयोग के रूप में किया जाता रहा।ऐसा नहीं है कि जनसेवक को अतिरिक्त कार्य के लिए कोई अलग से मानदेय प्राप्त होता है, उल्टे सरकार की बहुत बड़ी राशि इस तरीके से बच जाती है।

जनसेवक अपने 10 वर्ष की नियमित सेवा के उपरांत इस आस में थे कि उन्हे इस एवज में उचित सम्मान मिलेगा, परंतु अपने ही कृषि विभाग के द्वारा छल पूर्वक ग्रेड पे कम कर जनसेवकों के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया गया जिससे जनसेवक आक्रोशित है,

धरना कार्यक्रम में लोकेश कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, जितेंद्र प्रसाद, ज्ञानी प्रताप भारती, त्रिलोकी नाथ महतो, बिमल कुमार बेदिया, विकास कुमार, विकास प्रसाद, विनीता सिंह, संजीव करमाली, आलोक मित्रा, छत्रधारी महतो, पंकज कुमार, परमानंद कुमार, रविन्द्र कुमार महतो आदि शामिल रहें।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...