Jharkhand JTET 2026: आखिरी मौका भी निकल जाता तो छूट जाती शिक्षक बनने की दौड़, अब इस तारीख तक भर सकेंगे फॉर्म

JAC ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तारीख, हजारों अभ्यर्थियों को मिली राहत, करेक्शन विंो भी खुलेगी

झारखंड में शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची ने झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी JTET 2026 के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 2 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के आवेदन बाकी रहने के चलते यह फैसला लिया गया है।

ऐसे में जो उम्मीदवार किसी तकनीकी दिक्कत, दस्तावेजों की कमी या अन्य कारणों से अब तक आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके पास अब आखिरी मौका है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बोर्ड की ओर से करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, जिससे अभ्यर्थी फॉर्म में हुई गलतियों को ऑनलाइन सुधार सकेंगे।

कौन कर सकता है आवेदन

JTET 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित स्तर के अनुसार शैक्षणिक योग्यता होना जरूरी है। अभ्यर्थी के पास 12वीं के साथ D.El.Ed, BTC, B.El.Ed, विशेष शिक्षा में डिप्लोमा, ग्रेजुएशन के साथ D.El.Ed या B.Ed, पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed, शिक्षा शास्त्री, B.A.Ed, B.Sc.Ed या B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) जैसी योग्यता होनी चाहिए।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 तक 21 वर्ष तय की गई है। इस बार अधिकतम आयु सीमा में 9 साल की अतिरिक्त छूट भी दी गई है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को फायदा मिलने वाला है।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन

अभ्यर्थी बिना किसी साइबर कैफे जाए खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले JTET Official Website पर जाना होगा।

इसके बाद होम पेज पर दिए गए Sign Up विकल्प पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। फिर लॉग इन कर आवेदन फॉर्म भरना होगा। सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद कैटेगरी और पेपर के अनुसार फीस जमा कर फॉर्म सबमिट करना होगा। अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रखना जरूरी है।

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

प्राथमिक या उच्च प्राथमिक स्तर की किसी एक परीक्षा के लिए आवेदन करने पर सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 1300 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी वर्ग के लिए यह फीस 700 रुपये तय की गई है। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये शुल्क रखा गया है।

अगर कोई अभ्यर्थी दोनों स्तर की परीक्षा के लिए आवेदन करता है तो सामान्य, ओबीसी और EWS वर्ग को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के लिए फीस 800 रुपये और विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह के लिए 600 रुपये निर्धारित की गई है।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी चेतावनी

बोर्ड की ओर से साफ किया गया है कि अंतिम तारीख के आखिरी दिनों में वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें, वरना छोटी सी तकनीकी गड़बड़ी शिक्षक बनने के सपने पर भारी पड़ सकती है।

Related Articles

close