T20 World Cup For Blind: दिव्यांग क्रिकेटर की फ्लाइट छूटी, खेल निदेशालय ने तत्काल टिकट बुक कर भेजा बेंगलुरू

रांची: ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप हेतु टीम में चयनित सुजीत मुंडा को खेल निदेशालय द्वारा एयर टिकट बुक कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से बेंगलुरु के लिये रवाना किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट पर खेल निदेशालय के पदाधिकारिगण उपस्थित थे। ज्ञात हो कि देर से एयरपोर्ट पहुंचने के कारण सुजीत मुंडा की मंगलवार की सुबह की फ्लाइट छूट गई थी।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा क्रिकेटर को खेल किट देने के साथ सरकारी सुविधाएँ देने की भी घोषणा की गई थी।

Related Articles

close