हजारीबाग । प्रदेश स्वास्थ्य सहिया संघ के आह्वान के बाद पूरे प्रदेश कि सहिया अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठी हुई है। आज हड़ताल के 6वें दिन प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पासवान के नेतृत्व में बरकट्ठा में अपने 15 सूत्री मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ एक विशाल रैली निकाला गया जो बरकट्ठा अस्पताल से रैली बरकट्ठा बाजार होकर अस्पताल में पुनः धरना स्थल पर पहुंचे।

प्रदेश उपाध्यक्ष किरण पासवान ने कहा

प्रदेश उपाध्यक्ष के द्वारा कहा गया कि हम लोग 16 वर्षों से महिलाएं स्वास्थ्य सेवाएं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में दे रहे हैं। सुरक्षित मातृत्व, जच्चा बच्चा की सुरक्षा, टीकाकरण अभियान, पल्स पोलियो अभियान, कुष्ठ रोगी का पहचान, फाइलेरिया एवं क्षय रोगी की पहचान कर डॉट्स दवा मरीज को उपलब्ध करवाना, गर्भवती माताओं का ANC जांच करवाना, कैंसर, कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध करवाना, सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक करवाने से लेकर सरकार की सारी स्वास्थ्य योजना घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

वैश्विक महामारी कोविड-19 प्रत्येक परिवार को सुरक्षा सलाह देना, 18 से 60 वर्ष तक सभी लोगों को वैक्सीनेशन दिलवाने की एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिसे हम लोगों ने बखूबी करके दिखाया। इतना सारा काम करने के बाद बदले मात्र ₹2000 का प्रोत्साहन राशि दिया जाता है, जिससे घर परिवार चलाना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए जब तक सरकार हम लोगों की बात नहीं मान लेती है तब तक हम लोग अपने हड़ताल को जारी रखेंगे।

प्रखंड अध्यक्ष शेरा खातून एवं प्रखंड सचिव मीना कुमारी के द्वारा कहा गया कि हम लोग हड़ताल जारी रखेंगे। सरकार हम लोगों का आर्थिक शोषण कर रही है। इसलिए जब तक सरकार हम लोगों की बातें मान नहीं लेती है तब तक हम लोगों अपने आंदोलन पर अडिग रहेंगे।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...