रांची: 21 अप्रैल, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति योग बना रहे हैं। जिससे आज वृष राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस के नजरिये से कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे और सफलता भी मिलेगी। कन्या राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा।

तुला राशि वालों को बिजनेस में फायदेमंद ऑफर मिल सकता है। नौकरी में बोनस या तरक्की मिलने के भी योग हैं। धनु राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। इस राशि वालों रुका पैसा मिलने के भी योग हैं। मीन राशि वालों को काबिलियत से कामयाबी मिल सकती है। उपलब्धि मिलने के भी योग हैं।

आज भरणी नक्षत्र में चंद्रमा होने से मुद्गर नाम का अशुभ योग भी बन रहा है। जिससे वृश्चिक राशि के नौकरीपेशा लोग परेशान हो सकते हैं। कुंभ राशि वालों के बिजनेस में रुकावटें आ सकती हैं। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

मेष राशि
आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद दूर होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई योजना बनानी चाहिए, जिससे व्यापार में लाभ के साथ उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। पेट में किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है इसलिए ध्यान रखें। थोड़ा-सा तनाव रहेगा, लेकिन बिल्कुल हताश न हों। दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा। लेकिन दोनों के तकरार भी देखने को मिलेगी।

वृषभ राशि आज के दिन आपको थोड़ी सावधानी रखनी होगी। खर्चे काफी रहेंगे और मानसिक तनाव भी ज्यादा रहेगा लेकिन प्रेम जीवन आपके मन को हल्का रखेगा। आप फोन पर काफी बिजी रहेंगे और अपने प्रिय से लगातार बात करने में काफी समय लगाएंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। नौकरी पेशा लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार करते हैं, उनके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज की ग्रह स्थिति आपके मन को विचलित कर अधीरता उत्पन्न कर सकती है।

मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दुसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। शादीशुदा जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। जीवनसाथी और संतान को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि
आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। आप मानसिक रूप से खुश रहेंगे। थोड़ी बहुत चुनौतियां भी आएंगी तो भी आप खुशी से उनका सामना करेंगे। आप माता-पिता को ख़ुश करने में कठिनाई महसूस करेंगे। उन्हें समझने और उनके नज़रिए से चीज़ों को देखने की कोशिश करें, आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। प्यार के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेमी के साथ छोटी-छोटी प्यार भरी तकरार होने की संभावना बनती है। आप अपनी बात को ऊपर रखने का प्रयास करेंगे तो प्रेमी अपनी बात को सही ठहराने की कोशिश कर सकता है।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। भाग्य का बहुत मजबूत रहेगा, जिससे कामों में सफलता मिलती चली जाएगी और ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। परिवार में प्रेम की भावना बनी रहेगी। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपका मन करेगा कि आप अपने काम को जल्द से जल्द और बेहतर तरीके से करें। इससे आपकी छवि भी मजबूत होगी और आपका बॉस भी आपसे खुश होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव में कमी आएगी।प्रेम जीवन में आज का दिन मान सामान्य रहेगा।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव आयेंगे, साथ ही आपके घर वाले भी इसपर विचार करेंगे। जिन छात्रों को करियर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, उन्हें आज बड़े भाई या बड़ी बहन से मदद मिलेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। प्रेमी अपने प्यार को उजागर करने के पक्ष में हो सकता है लेकिन आप अभी किसी को कुछ भी बताना नहीं चाहेंगे।

तुला राशि
आज बड़े लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। आज आप आर्थिक अवसरों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूरी व्यवसायिक ताकत लगा देंगे। दूसरे से सहयोग लेने मे सफल होंगे। कई तरह के रोचक विचार और योजनाएं आज बन सकती हैं। आप बुद्धि से अपने काम को पूरा करवा सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मौसमी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का मजाकिया अंदाज आपके तनाव को कम करेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। आपको रोमांस के खूब अवसर मिलेंगे। जीवन साथी खुश रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आज काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपकी मेहनत आपके पक्ष में खड़ी होगी जिससे काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बन सकते हैं मानसिक तनाव से दूर रहें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आपके संबंध टूटने की कगार पर पहुंच सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि वाले मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। अगर आप अपने गुस्से पर काबू नहीं रखेंगे तो आज घर में बड़ा विवाद हो सकता है। आपको अपने बड़ों की सलाह पर गौर करने की जरूरत है। आपकी बुद्धि विवेक, नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। लव लाइफ में उतार चढ़ाव के बाद भी प्रेम बना रहेगा।प्रेमी जीवन अगर कठिन दौर से गुजर रहा है तब आज कुछ आशा की किरण आपको अवश्य नजर आएगी।

कुंभ राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। सेहत में चले आ रहे उतार-चढ़ाव से आज थोड़ी राहत मिलेगी। परिवार में प्रेम बढ़ेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है। दांपत्य जीवन जीने वाले लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। केवल आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि बेवजह के खर्चों से परिवार का माहौल खराब ना हो।प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की नोकझोंक हो सकती है।

मीन राशि
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे, जिसमे आपको कोई पुरानी ऍफ़ डी दिखेगी। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में उत्साहित होना जरूरी है लेकिन अति उत्साहित होना आपको परेशान कर सकता है।

हर खबर आप तक सबसे सच्ची और सबसे पक्की पहुंचे। ब्रेकिंग खबरें, फिर चाहे वो राजनीति...